कुलदीप यादव - रोहित शर्मा के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने - पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत की शानदार जीत

Ind vs Eng First ODI, Nottingham: इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने एकदिवसीय श्रृंखला में 1 - 0 से बढ़त बना ली है। भारत के कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 इंग्लिश बल्लेबाजों को चलता किया तो रोहित शर्मा के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। 

भारत बनाम इंग्लैंड टॉस: 

नॉटिंघम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 



इंग्लैंड पारी 

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत जेसन रॉय और जॉनी बैरस्टोव ने की। इन दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहली विकेट के लिए 10 ओवरों में 73 रन जोड़े और इंग्लैंड के लिए बड़े स्कोर का प्लेटफार्म तैयार किया लेकिन कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की सोच पर पानी फेर दिया। 

india-vs-england-first-odi-nottigham-kuldeep-yadav


कुलदीप यादव ने जेसन रॉय को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। रॉय ने 38 रन बनाये। तेरहवें ओवर में कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में जो रुट और जॉनी बैरस्टोव को आउट कर इंग्लैंड को बैकफूट पर धकेल दिया। 

कप्तान मॉर्गन को भी चहल ने आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। मॉर्गन के आउट होने के बाद नेम स्टॉक्स और जोस बटलर ने इंग्लैंड की पारी को संभाला और पांचवे विकेट के लिए 93 रन जोड़े। दोनों ने अर्धशतक बनाये और इंग्लैंड को 268 के स्कोर तक पहुँचाया। इंग्लैंड की पूरी टीम 49.5 ओवरों में आउट  हो गई। 

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। उमेश यादव ने 2 जबकि चहल को 1 विकेट मिला। 

भारतीय पारी 

  • 269 के स्कोर का पीछा करने उत्तरी भारतीय टीम को शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। धवन -रोहित की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 7. 5 ओवरों में 59 रन जोड़े। धवन को 40 रनो पर आउट कर मोईन अली ने इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। 

rohit-yadav-137-vs-england

धवन के आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर उमदा बल्लेबाजी की दोनों ने दुसरे विकेट के लिए 167 रन जोड़े। विराट कोहली 75 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने जित का लक्ष्य 40.1 ओवरों में ही हांसिल कर लिया। रोहित शर्मा शानदार शतक लगाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा ने 137 रन बनाये। कुलदीप यादव को शानदार गेंदबाजी के लिए मेन ऑफ़ ध मैच चुना गया। 


  • भारतीय टीम 
  1. विराट कोहली ( कप्तान )
  2. रोहित शर्मा 
  3. शिखर धवन 
  4. के एल राहुल 
  5. सुरेश रैना 
  6. महेंद्र सिंह धोनी 
  7. हार्दिक पांड्या 
  8. कुलदीप यादव 
  9. उमेश यादव 
  10. यजुवेंद्र चहल 
  11. सिद्धार्थ कॉल 
  • इंग्लैंड टीम 
  1. ईओन मॉर्गन ( कप्तान )
  2. जेसन रॉय 
  3. जॉनी बैरस्टो
  4. जो रुट 
  5. बेन स्टोक्स 
  6. जोस बटलर 
  7. मोईन अली 
  8. डेविड विली 
  9. लिएम प्लंकेट 
  10. आदिल रशीद 
  11. मार्क वुड 

तीन वनडे मुकाबलों में यह पहला मुकाबला था। इससे पहले भारत ने टवेंटी टवेंटी सीरीज़ पर 2 - 1 से कब्ज़ा किया था। भारत अब सीरीज़ में 1 - 0 से आगे है।  


 

Post a Comment

0 Comments