भारत ने न्यूज़ीलैंड के सामने रखा 325 रनों का लक्ष्य

 India vs New Zealand, 2nd ODI, 2019 : भारत ने दुसरे वनडे मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 324 रन बनाये है और न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 325 रनो का लक्ष्य दिया है। 

भारत ने गणतंत्र दिवस पर खेले जा रहे इस एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शिखर धवन और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने यह फैसला बिलकुल सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिए 25.2 ओवरों में  154 रन जोड़े। 


India vs New Zealand, 2nd ODI, 2019


ट्रेंट बोल्ट ने शिखर धवन को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। शिखर धवन ने 67 गेंदों में 66 रन बनाये। उन्होंने 9 चौके लगाए। रोहित शर्मा भी अपना शतक चुके और 96 गेंदों में 87 रन बनाकर फ़र्गुसन का शिकार बने। रोहित ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। 

रोहित शर्मा के बाद आये कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायुडु ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के स्कोर को 200 के पार किया। विराट कोहली ने 45 गेंदों में 43 रन बनाये। विराट को बोल्ट ने आउट किया। अम्बाती रायुडू 47 रन बनाकर फ़र्गुसन का शिकार बने। 

महेंद्रसिंह धोनी और केदार जाधव ने आखिरी ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 300 के पार कराया। धोनी ने 33 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 48 रन बनाये। केदार जाधव ने महज 10 गेंदों में 22 रन बनाये। जाधव ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। 

भारत ने 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 324 रन बनाये और कीवी टीम को जित के लिए 325 रनो ला लक्ष्य रखा है। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या भारतीय गेंदबाज इस लक्ष्य को डिफेंड कर गणतंत्र दिवस पर भारत को विजय दिला पाते है या नहीं।  

ऐसे ही cricket news in Hindi में पाने के लिए वेबसाइट पर आते रहिये।  

Post a Comment

0 Comments