विवादित स्वामी ओम का आज दिल्ली में देहांत - विवादों से भरपूर रहा जीवन

Bigg Boss 10 Contestant Swami Om passes away: बिग बॉस सीजन 10 में कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम का आज दिल्ली में देहांत हो गया। वे 63 साल के थे और वो पिछले कई हफ्तों से काफी बीमार भी थे। स्वामी ओम का जीवन काफी विवादों से भरपूर रहा। आइये देखते है इस पोस्ट में उनके बारे में और Swami Om Controversies के बारे में ।  


swami-om-bigg-boss-10-contestant-death

स्वामी ओम को तकरीबन 3 महीने पहले कोरोना का संक्रमण हुआ था। कोरोना से तो वो बच गये लेकिन शरीर बेहद कमजोर पड़ गया। पैरलिसिस के चलते पिछले 15 दिनों से वो काफी बीमार चल रहे थे। उनका आज 63 साल की उम्र में निधन हो गया। स्वामी ओम हिन्दू महासभा से जुड़े हुए थे। 


Swami Om Controversies 

  • स्वामी ओम बिग बॉस सीजन 10 में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। लेकिन वो शो में बेहद विवादास्पद रहे। उनकी हरकतों के चलते ही सलमान खान ने उनको शो से निकाला था। स्वामी ओम ने शो की कंटेस्टेंट बानी जे पर पेशाब फेंका था। 
  • बिग बॉस के घर में ही उनके ऊपर घरवालों की चीज़े चुराने के आरोप लगे थे। इसके साथ ही उनका बदतमीज़ी भरा व्यव्हार भी लोगो के लिये सिरदर्द बना था। 
  • सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश पर टिप्पणि करने के जुर्म में उनके ऊपर कोर्ट की अवमानना का केस चला था और उनको 10 लाख का जुर्माना भी भरना पड़ा था। 
  • बिग बॉस घर के बाहर निकलने के बाद भी उन्होंने कई बार सलमान खान को धमकी दी और बिग बॉस सेट तबाह करने की भी धमकी दी थी। 
  • एक न्यूज़ शो में चल रही डिबेट के दौरान उन्होंने साथी महिला पैनेलिस्ट के साथ मारपीट की थी। 


Post a Comment

0 Comments