Mumbai Saga Box Office Collection Day 1: जाने जॉन अब्राहम और इमरान हाश्मी की इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन

Mumbai Saga Box Office Collection Day 1:  जॉन अब्राहम और इमरान हाश्मी की मूवी मुंबई सागा इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर आई है। फिल्म में सभी के परफॉरमेंस की काफी तारीफ हो रही है। ऐसे में आइये देखते है की पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। 


साथ में यह भी देखते है की क्या इस फिल्म ने पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्म रूही के पहले दिन का कलेक्शन का आंकड़ा पार किया है की नहीं। 


Mumbai Saga Box Office Collection Day 1


शुक्रवार 19 मार्च को जॉन अब्राहम और इमरान हाश्मी की फिल्म मुंबई सागा रिलीज़ हुई। मुंबई सागा को अच्छे रिव्यु मिले है और फिल्म में स्टार्स के अभिनय की भी प्रशंशा हो रही है। 

 
फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 2.82 करोड़ का बिज़नेस किया है। फिल्म को पहले दिन ठीकठाक ओपनिंग मिली है। लेकिन ये फिल्म पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई रूही का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्रॉस नहीं कर पाई। 


रूही मूवी ने पहले दिन 3.06 करोड़ की कमाई की थी। हालाँकि अच्छे रिव्यु मिलने के बाद शनिवार और रविवार को कलेक्शन में बढ़ौतरी होने की संभावना है लेकिन कोरोना के बढ़ते केस फिर से चिंता का विषय बनते जा रहे है। जिसका असर भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2021 पर पड़ेगा। 


Post a Comment

0 Comments