श्री कृष्णा की टॉप 5 में एन्ट्री : जाने हफ्ते के टॉप सीरियल्स

trp this week 18 : top 5 indian tv shows this week बार्क इंडिया ने इस हफ्ते की टॉप 5 टेलीविज़न प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। लॉकडाउन के इस समय में सभी चैनल अपने पुराने शो को टेलीकास्ट कर रही है और लोग अपने पुराने पसंदीदा शो एकबार फिर देखकर काफी खुश भी है।


टेलीविज़न प्रोग्राम्स की टीआरपी पर नजर रखने वाली संस्था BARC इंडिया ने भी 2 मई 2020 से 8 मई 2020 के बिच के आंकड़े जाहिर कर दिए है।

तो आइये देखते है की 2020 के 18 वे वीक में कौन से शो ने बाजी मारी है और कौन से वो सीरियल्स है जिन्हे टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। और साथ ही देखेंगे के इस हफ्ते के टॉप 10 चैनल्स कौन से है। तो आइये चलते है।

Top 5 Serials of this week 18 2020 (2nd May 2020 to 8th May 2020)

जब से लॉकडाउन लागु किया गया है दूरदर्शन ने अपना पिटारा खोल दिया है और उसका फायदा साफ देखा जा सकता है दूरदर्शन की टॉप व्यूअर शिप को देखकर। दूरदर्शन के शो टॉप में जगह बनाये हुए है। इसी कड़ी में नया नाम जुड़ चूका है श्री कृष्णा सीरियल का।

जी हां उतर रामायण के समाप्त होते ही दूरदर्शन ने अपने एक और पॉपुलर धार्मिक प्रोग्राम को फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। और लोगो ने रामायण,उत्तर रामायण और महाभारत की तरह ही इस सीरियल को भी पलको पर बिठा लिया है।

1) उत्तर रामायण: उत्तर रामायण के अंतिम अध्याय को भी लोगो का ढेर सारा प्यार मिला। उतर रामायण अब पूर्ण हो चूका है और उसके स्थान पर श्री कृष्णा का प्रसारण शुरू किया गया है। उत्तर रामायण ने 67808 पॉइंट्स हांसिल करके पहला स्थान दर्ज किया। उतर रामायण की trp टॉप 5 के बाकि के 4 शो को मिले trp से भी ज्यादा है।

2) श्री कृष्णा: उत्तर रामायण के समाप्ति पर शुरू हुए इस शो ने पहले हफ्ते में ही टॉप के सीरियल्स में स्थान हांसिल कर लिया। ऐसा माना जा रहा था की रामायण की समाप्ति पर दूरदर्शन को दुसरे चैनल से टक्कर मिलेगी लेकिन फ़िलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। श्री कृष्णा ने 24340 पॉइंट्स हांसिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

>> आप krishna bhagwan ki photo यहाँ से प्राप्त कर सकते है। 

3) महाभारत: लॉकडाउन का एक और काफी पॉपुलर शो। डी डी भारती पर प्रसारित हो रहे इस शो ने इस बार भी देश के टॉप 5 सीरियल्स में अपनी जगह बनाकर रखी है। 22287 पॉइंट्स की व्यूअर शिप के साथ महाभारत तीसरे स्थान पर बिराजमान है। महाभारत भी अब अपने अंतिम चरण में है।

4) बाबा ऐसो वर ढूंढो: दंगल चैनल के इस शो ने चौथा स्थान हांसिल किया है। दंगल के इस पॉपुलर शो को 15807 पॉइंट मिले। गौरतलब है की बाबा ऐसो वर ढूंढो ने पिछले कई हफ्तों से टॉप 5 शो में लगातार अपना स्थान बनाये रखा है।

5) महिमा शनि देव की: दंगल के एक और पॉपुलर शो जो लम्बे समय से लगातार देश के टॉप सेरिअल्स में अपना स्थान बनाये हुआ है। महिमा शनि देव की सीरियल ने 13268 पॉइंट्स हांसिल किये है और अपनी लोकप्रियता का प्रमाण दिया है।

लॉक डाउन के इस हफ्ते में लोग ज्यादा धार्मिक हो गए है ऐसा लगता है। टॉप 5 सीरियल्स में से 4 धार्मिक सीरियल होना इसी बात को प्रमाणित करता है। 

>> इरफ़ान खान का यह वीडियो हो रहा वायरल

Top 10 Channels of this week 18 2020 (2nd May 2020 to 8th May 2020)

तो आइये प्रोग्राम्स के बाद अब नजर डालते है टॉप 10 चैनल के ऊपर। इस हफ्ते का सबसे बड़ा उलटफेर यही है की डीडी नेशनल को पीछे छोड़ दंगल चैनल ने पहला स्थान ले लिया है। जी हा, दूरदर्शन पिछले हफ्ते एक नंबर पर था जो इस बार दंगल हो गया है और दूरदर्शन दुसरे नम्बर पर पहुंचा है। 

Top 10 Channels of this week 18 2020 (2nd May 2020 to 8th May 2020)


दंगल चैनल ने 1076539 पॉइंट्स हांसिल किये जब की दूरदर्शन को 933411 पॉइंट्स मिले। 798411 पॉइंट्स के साथ स्टार प्लस तीसरे नंबर पर है। आइये नजर डालते है बाकि के चैनल पर उनको मिले पॉइंट्स के साथ। 

  1. दंगल : 1076539 पॉइंट्स
  2. डीडी नेशनल : 933411 पॉइंट्स
  3. स्टार प्लस : 798411 पॉइंट्स
  4. सोनी सब : 755790 पॉइंट्स
  5. डीडी भारती : 750787 पॉइंट्स
  6. बिग मैजिक : 687691 पॉइंट्स
  7. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न : 436848 पॉइंट्स 
  8. कलर्स : 416195 पॉइंट्स
  9. स्टार उत्सव : 325449 पॉइंट्स
  10. सोनी पल : 272596 पॉइंट्स
तो दोस्तों यह थे टॉप 10 चैनल्स this week और top 5 serials this week. और भी टेलीविज़न न्यूज़ इन हिंदी के लिए जुड़े रहे हमसे।    

Post a Comment

0 Comments