रामानंद सागर की परपोती को मिला बिग बॉस का निमंत्रण : अंदाज़ है बेहद बोल्ड

बिग बॉस 14 के पहले प्रोमो के रिलीज़ होते ही बिग बॉस सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। कल ही कलर्स चैनल ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस के १४वे सीजन का पहला प्रोमो जारी किया है। तभी से सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 ट्रेंड कर रहा है और बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स कौन होंगे उसके कयास लगाए जा रहे है।


इन्ही सब नामों के बिच एक नया नाम सामने आया है और वो है साक्षी चोपड़ा का। साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा हुआ है। ऐसा माना जा रहा है की साक्षी चोपड़ा की बिग बॉस में एंट्री तय है। 

sakshi chopra bigg boss 14 contestant
 
अगर साक्षी की बात करे तो साक्षी सिंगर और राइटर है। साक्षी की अब तक की सबसे बड़ी पहचान यही है की वो रामानंद सागर परपोती है। जी हाँ वही रामानंद सागर जिन्होंने रामायण सीरियल डायरेक्ट किया था। रामायण को हाल ही में फिर से प्रसारित किया गया था और serial trp में काफी हिट भी रहा था। 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट्स की माने तो साक्षी को बिग बॉस 14 के लिए आमंत्रण मिला है। हालाँकि साक्षी ने अभी इस ऑफर का स्वीकार नहीं किया है और बिग बॉस टीम के साथ उनकी बात-चित जारी है। साक्षी का अंदाज़ बेहद बोल्ड है ऐसे में अगर वो बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट के रूप में आती है तो शो काफी दिलचस्प हो जायेगा इसमें कोई संदेह नहीं है। 

  • अगर आप भी इन सेलिब्रिटी के साथ बिग बॉस का हिस्सा बनना चाहते है तो bigg boss 14 registration के बारे में पढ़ना न भूले। 

साक्षी से पहले अध्ययन सुमन और चाहत खन्ना जैसे सेलिब्रिटी बिग बॉस 14  बनने से मना कर चुके है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की साक्षी बिग बॉस में आने का फैसला करती है या नहीं। बिग बॉस से जुडी और भी खबरे हिंदी में पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहे। 



Post a Comment

0 Comments