जाने बिग बॉस ओटीटी के महेमानो को - Bigg Boss OTT Contestants list 2021

Bigg Bos OTT Contestants list 2021: बिग बॉस 15 का आगाज़ उसके ओटीटी अंदाज़ के साथ और नए होस्ट के साथ 8 अगस्त को हो गया। बिग बॉस का ओटीटी वर्जन 6 हफ्तों तक चलेगा और उसके बाद बिग बॉस 15 का सीजन शुरू होगा। ओटीटी प्लेटफार्म के कुछ कंटेस्टेंट बिग बॉस 15 के मुख्य घर में देखने को मिलेंगे। 


Bigg Bos OTT Contestants list 2021


तो आइये अब नजर डालते है बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफार्म के कंटेस्टेंट्स के ऊपर। जो इस साल बिग बॉस के घर में अपने जलवे बिखेरने वाले है। 

#Bigg Boss OTT Contestant 1- Ridhima Pandit


लाइफ ओके पर कुछ साल पहले एक महिला रोबो के कॉन्सेप्ट के साथ शो आया था - नाम था - बहु हमारी रजनीकांत। शो ने बहुत सुर्खी बटौरी और इसी शो की मुख्य किरदार यानि की रिधिमा पंडित।  


Bigg Boss OTT Contestant 1- Ridhima Pandit


रिधिमा ने इसके अलावा खतरों के खिलाडी में भी हिस्सा लिया था और उसके साथ साथ कई सारे विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी है। रिधिमा सोशल मीडिया में भी बहुत सक्रिय है और उनकी फैन फॉलोविंग भी अच्छी खासी है। 


#Bigg Boss OTT Contestant 2 - Divya Agarwal


दिव्या टेलीविज़न रियलिटी शो का जानामाना चहेरा है। बिग बॉस में आने से पहले वो स्प्लिट्सविला और रोडीज़ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी है। दिव्या मुंबई से है और युथ में काफ़ी पॉपुलर भी है।  


Bigg Boss OTT Contestant 2 - Divya Agarwal


दिव्या का नाम बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ चूका है। फ़िलहाल वो वरुण सूद के साथ जुडी हुई है। 



#Bigg Boss OTT Contestant 3 - Akshara Singh


भोजपुरी इंडस्ट्री का बहुत जाना माना हुआ चहेरा। अक्षरा रोमांस क्वीन के तौर पे भी बहुत फेमस है। अक्षरा ने रवि किशन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा अक्षरा ने पवनसिंह और खेसारी लाल यादव के साथ भी काम किया हुआ है। 


Bigg Boss OTT Contestant 3 - Akshara Singh


अक्षरा सिंह 'काला टिका ' और 'सूर्यपुत्र कर्ण' में भी काम कर चुकी है। भोजपुरी ऑडियंस का अच्छा सपोर्ट अक्षरा सिंह को मिलेगा इस बात में कोई संदेह नहीं है। 


#Bigg Boss OTT Contestant 4 - Moose Jattana


मुस्कान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। मोहाली से है। उम्र महज़ 20 साल है पर सोशल मीडिया पर बहुत फेमस है। मुस्कान ने ऑस्ट्रेलिया में पढाई की है और देश में चल रहे किसान आंदोलन को सपोर्ट करने ऑस्ट्रेलिया से भारत आई है। बेहद क्रांतिकारी विचार रखती है। 


Bigg Boss OTT Contestant 4- Moose Jattana



#Bigg Boss OTT Contestant 5 - Neha Bhasin


जग घूमिया और दिल दियाँ गल्ला जैसे बहुत हिट गानो की सिंगर नेहा भसीन भी बिग बॉस का हिस्सा है। नेहा अपने बोल्ड ऐटिटूड के चलते बहुत फेमस है। हिंदी के आलावा नेहा ने तमिल फिल्मो में भी गाने गाये है। 


Bigg Boss OTT Contestant 5 - Neha Bhasin


नेहा के मेरे ब्रदर की दुल्हन फिल्म के गाने धुनकी लागे ने म्यूजिकल सेंसेशन ऑफ़ ध ईयर का ख़िताब भी दिलवाया था। नेहा अपने दबंग अंदाज़ के चलते काफी चर्चा में रहती है। देखना दिलचस्प होगा की बिग बॉस के घर में वो कैसे रहती है।  


#Bigg Boss OTT Contestant 6 - Karan Nath


अनिल कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का बाल कलाकार जुगल यानि की करण नाथ। इसके बाद करण ने ये दिल आशिकाना फिल्म से बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन कुछ खास करियर रहा नहीं फिल्मो में।  


Bigg Boss OTT Contestant 6 - Karan Nath


करण एलओसी कारगिल और गन्स ऑफ़ बनारस का भी हिस्सा रहे। करण जाने माने प्रोडूसर राकेश नाथ  बेटे है। 


#Bigg Boss OTT Contestant 7 - Pratik Sehajpal


प्रतिक एक्टर और फिटनेस ट्रेनर है। डेटिंग रियलिटी शो लव स्कूल सीजन 3 से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर शुरू किया था। प्रतिक बहुत सारे फिटनेस प्रतियोगिता का हिस्सा रहे है और उन्हें जित भी चुके है। बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा से भी उनका नाम जुड़ चूका है। 


Bigg Boss OTT Contestant 7 - Pratik Sehajpal



#Bigg Boss OTT Contestant 8 - Shamita Shetty


बिग बॉस सीजन 3 की प्रतियोगी और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता एक बार फिर बिग बॉस का हिस्सा बनी है। शाहरुख़ खान की सुपरहिट मूवी मोहब्बतें  का हिस्सा रही शमिता का फ़िल्मी ग्राफ तो कुछ खास नहीं है लेकिन शिल्पा शेट्टी की बहन के तौर पर ठीकठाक नाम है।  


Bigg Boss OTT Contestant 8 - Shamita Shetty


शमिता हल ही में चर्चा में थी क्यूंकि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पुलिस केस में फसे हुए है शमिता उन्हें सोशल मीडिया में सपोर्ट करते हुवे नजर आई थी। 


#Bigg Boss OTT Contestant 9 - Urfi Javed


उर्फी टेलीविज़न स्टार तो है ही लेकिन उससे बड़ी सोशल मीडिया सेंसेशन है। इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर है तो तेवर काफी बिंदास है।  


Bigg Boss OTT Contestant 9 - Urfi Javed


उर्फी जावेद कसौटी ज़िन्दगी की और बड़े भैया की दुल्हनिया जैसे टीवी शो का हिस्सा रह चुकी है। 


#Bigg Boss OTT Contestant 10 - Nishant Bhat


निशांत डांसर और कोरिओग्राफर है। सुपर डांसर चैप्टर 3 में वो सुपर गुरु का रोल प्ले कर चुके है तो झलक दिखला जा शो में अंकिता लोखंडे के पार्टनर भी रह चुके है। 


Bigg Boss OTT Contestant 10 - Nishant Bhat


बतौर एक्टर उन्होंने सीरियल गुमराह में भी काम किया हुआ है। अपने आप को वो डांस का बादशाह और ज़बरदस्त परफ़ॉर्मर भी कहते है। 


#Bigg Boss OTT Contestant 11- Milind Gaba 


मिलिंद तेजी से उभर रहे पंजाबी सिंगर और म्यूजिशियन है। उन्होंने पंजाबी के साथ साथ हिंदी सोंग्स भी गाये है और वेलकम बैक और हॉउसफुल 3 जैसे फिल्मो में म्यूजिक भी दिया है।  


Bigg Boss OTT Contestant 11- Milind Gaba


मिलिंद के दारू पार्टी और यार मोड़ दो सांग्स काफी पॉपुलर हुए है। तो नजर लग जाएगी और शी डोंट नो गाने भी बहुत फेमस है। पंजाब से मिलिंद को अच्छा सपोर्ट मिलेगा ऐसी उम्मीद है। 


#Bigg Boss OTT Contestant 12- Zeeshan Khan


ज़ीशान मुंबई एयरपोर्ट पर बाथरोब पहन कर गये थे और तब सुर्खियों में आये थे। ज़ीशान ज़ी टीवी के शो कुमकुम भाग्य का हिस्सा भी रह चुके है। ज़ीशान पहले से ही कह रहे है की वो घर के बहुत सरे रूल्स तोड़ेंगे। 


Bigg Boss OTT Contestant 12- Zeeshan Khan


तो अब देखना दिलचस्प होगा की ज़ीशान बिग बॉस के घर में कैसे रहते है और लोगो को एंटरटेन कर पाते है या नहीं।  


#Bigg Boss OTT Contestant 13 - Raqesh Bapat


राकेश एक्टर मॉडल और पेंटर है। तुम बिन जैसी हिट म्यूजिकल फिल्म का हिस्सा रह चुके है। इसके आलावा दिल विल प्यार व्यार में भी राकेश ने काम किया हुआ है। 


Bigg Boss OTT Contestant 13 - Raqesh Bapat


राकेश ने कुबूल है और होंगे जुड़ा न हम जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। इसके साथ साथ राकेश अच्छे पेंटर भी है। महज नौवीं क्लास में ही राकेश पेंटिंग का नेशनल अवार्ड जित चुके है। बिग बॉस में राकेश कैसे रंग भरते है वो देखना दिलचस्प रहेगा। 


तो ये है बिग बॉस ओटीटी के 13 सितारे जो 6 हफ्ते घर में रहेंगे और उनमे से कुछ बिग बॉस 15 के मुख्य शो का हिस्सा बनेंगे। आपको कौन सा स्टार पसंद है हमे जरूर बताये। बिग बॉस की ऐसी ही अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़े रहे। 



Post a Comment

0 Comments