Bigg Boss 15 Contestants List 2021 Names with Photos - बिग बॉस 15 के कनफर्म्ड कंटेस्टेंट्स के नाम

Bigg Boss 15 Contestants List 2021:  बिग बॉस 15 की शुरुआत 2 अक्टूबर 2021 से होने जा रही है। एक बार फिर सलमान खान की होस्टिंग में बिग बॉस शुरू होने वाला है। बिग बॉस 15 को लेकर दर्शकोमे उत्साह भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। 


Bigg Boss 15 Contestants List 2021


वैसे में मेकर्स भी छोटी छोटी  बातें रिलीज़ कर दर्शको की उत्सुकता बढ़ा रहे है। पहले प्रोमो में सलमान खान के साथ रेखाजी की एंट्री लोगो को इंटरेस्टिंग लगी। बाद में   शो में इस बार जंगल थीम होने वाली है इस बात से फैंस काफी रोमांचित हुवे और अब नये प्रोमो में कुछ कंटेस्टेंट्स की झलक भी दे दी गई है। 


तो आइये नजर डालते है अब bigg boss 15 contestants list की तरफ और जानते है की कौन कौन बन रहा है बिग बॉस सीजन 15 के सदस्य। 


Bigg Boss 15 Contestants List 2021


हर साल बिग बॉस के शुरू होने से पहले उसमे शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के लिये लोग बेहद उत्सुक रहते है। हर कोई जानना चाहता की कौन कौन सेलिब्रिटी बिग बॉस का हिस्सा बनने वाले है। इस बार तो मेकर्स ने खुद ही प्रोमो के जरिये कुछ नाम का एलान कर दिया है। तो आइये जानते है कौन कौन बन रहा है Bigg Boss Season 15 Contestants


# करन कुन्द्रा 


टेलीविज़न इंडस्ट्री के जाने माने चहेरो में से एक करण कुन्द्रा बिग बॉस सीजन 15 में शामिल होने वाले है। बिग बॉस के रिलीज़ किये प्रोमो में भी करन कुन्द्रा को देखा जा सकता है। करन बहुत सारे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके है और मुबारकां जैसी बॉलीवुड फिल्मो में भी नजर आ चुके है। 


Bigg Boss 15 Contestants List 2021

करन कुन्द्रा का एक बड़ा फैन फॉलोइंग है जो उन्हें इस गेम में मददगार साबित होंगे। करन का नाम पिछले सीजन में काफी बार कंटेस्टेंट के तौर पर आया है लेकिन इस बार वो पक्का पार्टिसिपेट कर रहे है। करन कुछ समय पहले पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी नजर आये थे। 


#उमर रिआज़ 

बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट असीम रिआज़ के भाई उमर रिआज़ भी बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने वाले है। अपने टवीटर अकाउंट के जरिये उन्होंने ये कन्फर्म किया था की वो बिग बॉस सीजन 15 के कन्फर्म कंटेस्टेंट है। 


Bigg Boss 15 Contestants List 2021

उमर रिआज़ बिग बॉस 13 के समय अपने भाई असीम के लिये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे थे और उनको जिताने के लिए कैंपेन भी चलाये थे। उनके सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोवर्स है। देखना दिलचस्प रहेगा की अपने भाई असीम रिआज़ की तरह वो सफल होते है या नहीं लेकिन असीम की फैन फॉलोइंग का उमर को शुरुआती फायदा तो पक्का मिलेगा। 
 

#अफसाना खान 


पिछले साल यार मेरा तितलियाँ वरगा  जैसा चार्टबस्टर गाना गाने वाली सिंगर अफसाना खान भी बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट बनकर आने वाली है। अफसाना सिंगर और सॉन्ग राइटर भी है। उन्होंने वॉइस ऑफ़ पंजाब सीजन 3 में पार्टिसिपेट किया था। 


Bigg Boss 15 Contestants List 2021


हालाँकि ताज़ा रिपोर्ट की मुताबिक अफ़साना खान को क्वारंटीन समय दौरान पैनिक अटैक्स आये है। इस लिये वो क्वारंटाइन से बाहर चली गई है। अब देखना होगा की क्या वो 2 अक्टूबर से घर में दाखिल होती है य फिर कुछ दिनों बाद। 

#तेजस्वी प्रकाश 

खतरों के खिलाडी में अपने शानदार अंदाज़ से लोगो के दिल जित लेने वाली तेजस्वी प्रकाश भी बिग बॉस के इस लेटेस्ट सीजन में पार्टिसिपेट कर रही है। तेजस्वी अपने हँसी मज़ाकिया अंदाज़ से खतरों के खिलाडी शो से  लोगो का दिल जितने में कामियाब रही थी। 


Bigg Boss 15 Contestants List 2021

खतरों के खिलाडी  के अलावा तेजस्वी स्वरागिनी, पहरेदार पिया की , संस्कार धरोहर अपनों की और सिलसिला  बदलते रिश्तो का  जैसी बहुत सारे शॉ का हिस्सा रह चुकी है। बिग बॉस में उनको देखना मजेदार रहेगा।    

#दोनल बिष्ट 

टेलीविज़न इंडस्ट्री का एक और ग्लैमरस चेहरा बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री करने को तैयार है। उनका नाम है दोनल बिष्ट। वैसे तो दोनल का नाम बिग बॉस के पिछले सीजन के लिये भी आया था लेकिन उस बार बात नहीं बन पाई थी। लेकिन इस बार दोनल शो का हिस्सा बनकर ग्लैमर का जलवा दिखाने वाली है। 
  

Bigg Boss 15 Contestants List 2021


#सिम्बा नागपाल 


सिम्बा नागपाल शक्ति टेलीविज़न सीरियल में काम कर चुके है और बतौर बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट वो इस सीजन एंट्री कर रहे है।  

Bigg Boss 15 Contestants List 2021


सिम्बा नागपाल अपने शानदार लुक्स और बॉडी के लिए जाने जाते है और उनकी बिग बॉस में दुसरे कंटेस्टेंट के साथ भिड़ंत देखने लायक होगी। 

#शमिता शेट्टी 


शमिता शेट्टी का फ़िल्मी करियर चाहे कुछ खास न रहा हो लेकिन उनका बिग बॉस करियर अच्छा चल रहा है। पहले बिग बॉस सीजन 3, उसके बाद बिग बॉस ओटीटी और अब बिग बॉस 15 भी। 

Bigg Boss 15 Contestants List 2021

ऐसा ला रहा है जैसे कोई और प्रभावित हो या न हो लेकिन बिग बॉस मेकर्स शमिता की गेम से काफी प्रभावित हुवे है। तभी शमिता को बिग बॉस 15 में मौका मिल रहा है। बिग बॉस ओटीटी में उनकी राकेश बापट के साथ जोड़ी लोगो को पसंद आई थी और गेम भी ठीक ठाक था। अब देखते है की बिग बॉस 15 के मुख्य घर में वो कैसे गेम खेलती है। 

#प्रतिक सेहजपाल 


बिग बॉस ओटीटी 2021 में प्रतिक सबसे ज्यादा अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे थे। प्रतिक ने अपनी शानदार गेम की बदौलत फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। प्रतिक अपनी मर्जी से ही पैसे लेकर ओटीटी प्लेटफार्म को क्विट किया था और बिग बॉस 15 के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट भी बने थे।   

Bigg Boss 15 Contestants List 2021


प्रतिक ने अपनी गेम से बहुत लोगो को प्रभावित किया था और अपना फैन बेस भी तैयार किया है। इसका फायदा उन्हें बिग बॉस 15 के घर में जरूर होगा। उन्हें बिग बॉस 15 में देखना इंटरेस्टिंग रहेगा।  
 

#निशांत भट्ट 


निशांत भट्ट कोरियोग्राफर है और बिग बॉस ओटीटी 2021 के कंटेस्टेंट भी रह चुके है। हालाँकि वहा पर उनका प्रदर्शन इतना प्रभावशाली नहीं था फिर भी निशांत बिग बॉस 15 के मुख्य शो में पार्टिसिपेट कर रहे है। 


Bigg Boss 15 Contestants List 2021

शमिता शेट्टी ने शो के दौरान निशांत पर आरोप लगाया था की उन्होंने डांस रियलिटी शो में उनके साथ लाइन क्रॉस करने की कोशिश की थी। अब देखना होगा की निशांत और शमिता की केमिस्ट्री बिग बॉस 15 में क्या रंग लाती है। निशांत को बिग बॉस ओटीटी का अनुभव काम आएगा।  


#अकाशा सिंह 


अकासा सिंह प्रोफेशनल सिंगर और एक्ट्रेस है। वो सुनिधि चौहान को अपना आइडल मानती है। अकासा का खिंच मेरी फोटो गाना बहुत पॉपुलर है। 


Bigg Boss 15 Contestants List 2021


अकासा 2014 में इंडियाज़ रो स्टार शो का हिस्सा भी रह चुकी है। इसके आलावा अकासा सीक्रेट साइड शो भी होस्ट कर चुकी है।  

#ईशान सहगल 


ईशान सहगल जैट एयरवेज में क्रू मेंबर को तौर पर काम कर चुके है और एक्टर बनने के लिये जॉब छोड़ मुंबई का रास्ता पकड़ लिया था। मुंबई में उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और बहुत सारे ब्रांड के लिये एड्स में काम कर चुके है। 


Bigg Boss 15 Contestants List 2021


#मिशा अय्यर 


मिशा मॉडलिंग से जुडी हुई है और अपने ग्लैमरस अंदाज़ के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर है। मिशा बहुत सारे ब्रांड्स के लिये मॉडलिंग कर चुकी है। 


Bigg Boss 15 Contestants List 2021


मिशा इसके पहले स्प्लिट्सविला 12 और ऐस ऑफ़ स्पेस जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी है। 

#साहिल श्रॉफ 

साहिल मॉडल ओर एक्टर है। साहिल डॉन 2 और शादी के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मो में नजर आ चुके है। 

Bigg Boss 15 Contestants List 2021


#विधि पंड्या 

Bigg Boss 15 Contestants List 2021


विधि पंड्या टेलीविजन एक्ट्रेस है। उन्होंने बालिका वधु और उड़ान जैसे सीरियल्स में काम किया हुआ है।  

#विशाल कोटियन 

विशाल टीवी एक्टर और मॉडल है। विशाल अकबर का बल -बीरबल टीवी सीरियल से काफी मशहूर है। इसके आलावा महाभारत और विध्नहर्ता गणेश जैसे शो में भी वो काम कर चुके है। 


Bigg Boss 15 Contestants List 2021


तो दोस्तों ये थी Bigg Boss 15 Contestants List जो इस बार बिग बॉस में भाग ले रहे है। आप क्या सोचते है इन सभी कंटेस्टेंट के बारे में हमें जरूर बताये और बिग बॉस हिंदी सीजन 15 के सारे अपडेट जानने के लिए हमें फॉलो जरूर करे। 

Post a Comment

0 Comments